शुक्रवार को फिल्म फॉर ह्युमैनिटी श्रृंखला में होगा फिल्म प्रदर्शन

। वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हेरिटेज फाउंडेशन की ‘फिल्म फॉर ह्युमैनिटी’ श्रृंखला में ‘स्नेक एसओएस पायथन’ एवं ‘पोंगबांध’ फिल्म का प्रदर्शन दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को होगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक कॉलेज के भूगोल विषय के सहायक आचार्य जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह रहेंगे।

शुक्रवार 12 बजे से फिल्म का प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। फिल्म प्रदर्शन की आयोजक हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने बताया कि दोनों फिल्मों को प्रख्यात पर्यावरणविद एवं संरक्षणकर्ता माइक हरि गोविंद पाण्डेय ने उपलब्ध कराया है। फिल्मों का प्रदर्शन राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2023 के आलोक में मनाया जा रहा है। यह सप्ताह भारत में वनस्पतियों और जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए मनाया जाता है। साल 1957 में इसकी शुरुआत हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना एवं सभी उम्र के लोगों को वन्य जीवन के महत्व को समझने में मदद करना है।