पदाधिकारियों में कार्य विभाजन अनिवार्य : धर्मपाल

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने गुरुवार को गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, गोरखपुर जिला और महानगर के पदाधिकारियों की बैठक ली। यह उनके दौरे की अंतिम बैठक थी। इस दौरान उन्होंने संगठन की दृष्टि से जरूरी दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सबसे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। फिर उन्होंने कहा कि क्षेत्र और जिले के बीच कार्य का विभाजन अवश्य होना चाहिए। इससे संगठन का हर कार्यक्रम और अभियान सुचारू रूप से संचालित होता है। संगठन मजबूत स्थिति में होता है। पार्टी के पदाधिकारी भी संगठन के लिए उपयोगी साबित होते हैं। केवल कहने के लिए किसी को पदाधिकारी न बनाएं और न ही कोई दायित्व सौंपें। उन्होंने अक्टूबर माह में चलाए जा रहे दोनों कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।