मुरादाबाद के बालक समेत दो किशोरों की डूबने से मौत

रोहतक में मुरादाबाद के बालक समेत दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह साइकिल पर घूमने गए महम के दो किशोरों के शव इमलीगढ़ गांव के तालाब में मिले हैं। दोनों की डूबने से मौत हुई है या हादसे का शिकार हुए हैं, यह तो पोस्टमार्टम के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल महम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहतक पुलिस के अनुसार महम चैबीसी के चबूतरे के नजदीक रहने वाले प्यारेलाल ने बताया कि वह मूलरूप से करूला नजदीक अखबार फैक्टरी मुरादाबाद का रहने वाला है। साथ ही परिवार सहित महम में छह साल किराये पर रहते हैं। उसके पांच बच्चे हैं। दो लड़के व तीन लड़कियां हैं। सुबह 10 वर्षीय बेटा आरिफ बुआ के बेटे अयान व रियान के साथ खेलने गया था। साथ में 10 साल का भरत भी था। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि बच्चे इमलीगढ़ के तालाब में डूब गए हैं। वह मौके पर पहुंचा तो आरिफ व भरत के शव तालाब किनारे रखे थे। जबकि साइकिल पानी में पड़ी थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।