चांद पर लहराया तिरंगा, पूरे विश्व में बजा भारत का डंका : नन्दी

मिशन चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखते हुए कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है।

मंत्री नन्दी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हर भारतीय उस पल का जश्न मना रहा है, जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान के सफल लैंडिंग अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।