सांसद केसरी देवी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई दी

सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत नए प्रयोग कर नए भारत का निर्माण कर रहा है और प्रतिदिन उत्साह एवं उल्लास की खबरों से भारतवासी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। फूलपुर सांसद ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश के महान वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में निश्चित ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में आज प्रथम राष्ट्र बन गया। यह सफल इच्छा शक्ति का परिणाम है। उन्होंने पूरा भारत वर्ष चंदा मामा दूर का सपना देखा था वह आज अपना हुआ।

इसी प्रकार शहर के कई स्थानों पर लोगों ने सीधा प्रसारण देखकर खुशी जतायी। मिशन चन्द्रयान-3 का सीधा प्रसारण प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर किया गया। मंडल कार्यालय में भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिशन चन्द्रयान की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा