उप्र भाजपा ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की है।

भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश में सांगठनिक रूप से 98 जिलों और महानगर इकाईयां गठित कर रखी हैं। इसमें सभी 98 अध्यक्षों की घोषणा हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र के 19, ब्रज क्षेत्र के 19, कानपुर क्षेत्र के 17, अवध क्षेत्र के 15, गोरखपुर क्षेत्र के 12 और काशी क्षेत्र के 16 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।