शरीर में हो रहा है असहनीय दर्द? बढ़ गया है बैड कोलेस्ट्रॉल

आधुनिक समय में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी की चपेट में है। मुख्य रूप से इन दिनों लोगों को थायराइड, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी काफी ज्यादा हो रही है। इन बीमारियों में कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है, जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकती है। मुख्य रूप से हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्थिति पैदो हा सकती है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी भी होता है। मुख्य रूप से गुड कोलेस्ट्रॉल से शरीर में हेल्दी सेल्स का निर्माण होता है। लेकिन अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो यह गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं, जिसमें शरीर में दर्द होना भी शामिल है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के किन हिस्सों में दर्द होता है?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन हिस्सों में होता है दर्द?
1. जांघ में दर्द
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर जांघ के मसल्स में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर धमनियों में ब्लॉकेज होने लगती है, जो दर्द की स्थिति को उत्पन्न कर सकती है। इसके साथ ही इसके कारण ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से जांघ में दर्द और ऐंठन हो, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कूल्हों में दर्द
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपके कुल्हों में काफी दर्द और ऐंठन की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, जब हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो यह धमनियों में ब्लॉकेज की वजह से कूल्हों के हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से दर्द और ऐंठन की स्थिति बन सकती है।
काफ मसल्स में तेज दर्द
कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में काफ मसल्स पर काफी ज्यादा तेज दर्द हो सकता है। इसकी वजह से शरीर में सही से ब्लड सर्कुलेट नहीं हो पाता है। खासतौर पर पैरों के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा प्रभावित हो सकता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इसलिए दर्द और ऐंठन हो सकता है।

दर्द की स्थिति में क्या करें?
कुल्हों, काफ और जांघ में दर्द होने पर तुरंत ब्लड टेस्ट कराएं। ब्लड टेस्ट कराने से कोलेस्ट्रॉल की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। मुख्य रूप से इस स्थिति में आपको लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराने की जरूरत पड़ती है, ताकि कोलेस्ट्रॉल के बारे में सही जानकारी मिल सके।

पैरों में कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या है?
पैरों के तलवों में दर्दहोना
पैरौं में सुन्नता महसूस होना
पैरों का ठंडा होना
पैरों की स्किन के आसपास नीला दिखना
उंगलियों में सूजन होना, इत्यादि।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लक्षण नजर आने पर आपको शरीर में इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।