उपनिरीक्षक रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनांक 26.08.2023 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अलीगढ थाना/ इकाई द्वारा उपनिरीक्षक रामविरेश सिंह थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ को मेन गेट सांगवान सिटी जनपद अलीगढ से 10,000/- (दस हजार रुपये ) रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के विरुद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 335/2023 धारा 323/406/506/427 भादवि थाना गांधी पार्क अलीगढ से धारा 406 भादवि को हटानें के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।