राजस्व लेखपाल रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ

 

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के आजमगढ थाना / इकाई द्वारा 1. यादवेन्द्र सिंह, राजस्व लेखपाल, क्षेत्र देवाराघदीद, तहसील सगडी, जनपद आजमगढ, 2. रमायण भारद्वाज, राजस्व लेखपाल, क्षेत्र इस्माइलपुर, तहसील गोरिया, जनपद आजमगढ को तहसील परिसर सगडी, जनपद आजमगढ से रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। भूमि की पैमाइश करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। लेखपाल के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है