उच्च न्यायालय के चार अधिकारियों की पदोन्नति

। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने सेवा संवर्ग के चार अधिकारियों की पदोन्नति की है। इस सम्बंध में महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार सेवा संवर्ग के अरविंद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ) और राजेश कुमार पांडेय को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गयी है, जबकि एक अन्य अधिसूचनानुसार न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के गिरजेश कुमार श्रीवास्तव को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-तीन से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-चार और आलोक कुमार को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-दो से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-तीन के पद पर पदोन्नति की गई है।

हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई दी है।