लोकसभा की जारी रिपोर्ट में हमीरपुर के सांसद को यूपी में मिला पहला स्थान

। हमीरपुर-महोबा के संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल लोकसभा की जारी रिपोर्ट में प्रदेश में पहले पायदान पर हैं, जबकि पूरे देश में टाॅपटेन-10 में ये तीसरे स्थान पर है। संसद में अपनी कार्यप्रणाली के लिए इन्होंने जनहित के तमाम मुद्दे भी उठाए हैं। बजट और मानसून सत्र में भी इनका शानदार प्रदर्शन रहा।

 

 

 

हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने वर्ष 2014 में राजनीति में आए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पहली बार बम्फर मतों से भाजपा का कमल खिलाया था। और तो और भाजपा की सुनामी में ये 2019 में ये दोबारा लोकसभा सदस्य बने। ये बुन्देलखंड क्षेत्र के ऐसे सांसद है जो पिछले नौ सालों से लगातार सांसद है। ये अपनी कार्यप्रणाली से बुन्देलखंड में पहचान बनाए हुए हैं।

 

भाजपा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू व आशुतोष शुक्ला ने बताया कि संसद में जिला तरीके से सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल बुन्देलखंड के विकास के जो मुद्दे उठाते हैं, उसे लेकर यहां संसदीय क्षेत्र की जनता का भरोसा बढ़ा है।

 

 

 

बुन्देलखंड उत्थान संस्था के संस्थापक डाॅ. रोहित सिंह राजावत ने बताया कि हमीरपुर के सांसद जिस तरीके से संसद में क्षेत्रीय जन समस्याओं के समाधान के प्रयास करते हैं, उसके सार्थक परिणाम भी मिल रहे हैं। केन, बेतवा नदी लिंक परियोजना, झांसी मानिकपुर रेलवे दोहरीकरण और विद्युतीकरण सहित तमाम परियोजनाएं उन्हीं के प्रयासों से क्षेत्र को सौगात के रूप में मिली है। इसके साथ ही सुमेरपुर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, पासपोर्ट आफिस, वेटवरी वैन और ग्रीन एक्सप्रेस वे जैसे कई बड़े काम भी आज जमीन पर दिख रहे हैं।

 

 

 

बताया कि राठ-उरई रेलवे लाइन के लिए भी उन्होंने संसद में मुद्दा रखा था। लोकसभा में यहां के सांसद के शानदार प्रदर्शन कर देश में गौरव बढ़ाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक हमीरपुर, जिलाध्यक्ष महोबा अवधेश गुप्ता, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हमीरपुर के सांसद बुन्देलखंड के समग्र विकास के लिए लोकसभा में समय-समय पर मुद्दे उठाते हैं।

 

 

 

टाॅप-10 में हमीरपुर के सांसद को देश में मिला तीसरा स्थान

 

डाॅ.रोहित सिंह राजावत ने बताया कि यहां के सांसद ने लोकसभा में 1333 डिवेट में हिस्सा लिया और 310 प्रश्न किया। साथ ही 13 प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आए। बजट सेशन में 2023 में 88 फीसदी उपस्थिति इन्होंने संसद में दर्ज कराई वहीं मानसून सेशन में सौ फीसदी उपस्थिति रही। विंटर सेशन 2022 में 92 फीसदी, विंटर सेशन 2021 में 89, बजट सेशन 2022 में 85, मानसून सत्र 2021 मेें 100, बजट सत्र 2021 में 92 मानसून सत्र 2020 में 100 व बजट सत्र 2020 में 91 फीसदी उपस्थिति सांसद की रही। विंटर सत्र 2019 में भी 100, बजट सत्र 2019 में 97 फीसदी उपस्थिति रही। लोकसभा की जारी रिपोर्ट में टाॅप-10 में हमीरपुर के सांसद देश में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि उत्तर प्रदेश में इन्हें प्रथम स्थान मिला।