प्रयागराज में कॉन्वेंट स्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

सिविल लाइंस स्थित कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पत्रिका चौराहा निवासी व्यापारी अजय जायसवाल की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार में उसकी पत्नी अर्चना और दो बच्चे थे। एक बेटा अनिरुद्ध राज (16) सेंट जोसेफ कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। पिता की मौत के बाद से वह अवसाद में रहता था। बीती रात में खाना खाने के बाद सब सोने चले गये। बुधवार की सुबह जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो सब के होश उड़ गये। परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद से वह तनाव में रहता था।