भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया

-पार्षद किरन जायसवाल ने निकाली स्वच्छता रैली संदेश यात्रा
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत रविवार को महानगर के सभी वार्डों में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया और रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। तत्पश्चात् स्वच्छता प्रहरियों का सम्मानित किया गया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे के संयोजन में बालसन चौराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पार्क पर सफाई की गई। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया। सांसद केसरी देवी पटेल और भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी द्वारा संगम तट पर सफाई की गई। वहीं, भाजपा पार्षद किरन जायसवाल द्वारा बाई का बाग पार्क और क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित करते हुए स्वच्छता का संदेश देने के लिए रैली निकाली गई।

इसी क्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी द्वारा धनुर्धर एकलव्य प्रतिमा पार्क और महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल द्वारा रामबाग वार्ड में सफाई की गई। अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर एवं श्याम चंद्र हेला के संयोजन में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और रेलवे स्टेशन के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पिछड़ा मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा और मंडल अध्यक्ष अमन गुप्ता ने मीरापुर एवं सदियापुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक सुशील जैन द्वारा रामबाग पुल के नीचे सफाई की गई।

इसी क्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तीरथराज पांडेय ने नागवासुकी मंदिर और पार्षद अनुपमा पांडेय ने वार्ड नंबर 89 में पार्षद रितेश मिश्रा ने अपने वार्ड आजाद स्क्वायर में पार्षद मयंक यादव, पार्षद रूद्र सेन जायसवाल, पार्षद नीरज गुप्ता ने वार्डों में सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्षों और पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। स्वच्छता अभियान में सभी मंडल मोर्चा, प्रकोष्ठ प्रकल्प, विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।