दिनदहाडे़ भाजपा नेता को मारी गोली

 

आगरा के विजय नगर में दिनदहाडे़ भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। भाजपा नेता के दो गोली लगने की सूचना है। नेता को बहुत गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भाजपा नेता राकेश कुशवाहा आगरा में अपने परिवार के साथ रहते हैं।  राकेश कुशवाहा अपने मकान में काम करा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे वो घर के बाहर खडे़ थे। तभी बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने राकेश कुशवाह के गोली मार दी।

भाजपा नेता राकेश कुशवाहा के पिता की हत्या 6 साल पहले कर दी गई थी।