योगी कैबिनेट की बैठक में 23 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • विधानमंडल के सत्रावसान का प्रस्ताव पास

। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। कैबिनेट के समक्ष 25 प्रस्ताव रखे गए थे।

 

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना को मंजूरी है। इस प्रशिक्षण व इंटर्नशिप योजना में कोई भी स्नातक इसमें समाहित हो सकता है। पहले डिप्लोमाधारी ही मान्य होते थे, 9000/- मासिक देय

 

प्रादेशिक को- ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के छह डेयरी प्लांट को पट्टे पर दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी, इनमें गोरखपुर, कानपुर, नोएडा, प्रयागराज, आजमगढ़, मुरादाबाद को दस वर्ष के पट्टे पर दिये जाएंगे।

 

उत्तर प्रदेश जलनिगम (नगरीय) के जूनियर इंजीनियर्स (सिविल) के वेतनमान 9300 -34800 ग्रेड पे 4200 व जूनियर इंजीनयर 9300 -34800 के रिक्त पदों की कार्यवाही को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा करवाने को मंजूरी। विगत वर्षो में यह प्रक्रिया जलनिगम द्वारा संचालित थी।

 

• मेरठ परिवहन निगम बस अड्डे को घनी आबादी से अन्यत्र शिफ्टिंग की मंजूरी मिली है। इस प्रक्रिया से ट्रैफीक जाम से मुक्ति मिलेगी।

 

•उत्तर प्रदेश बायो डीजल उत्पादन व विक्रय के संबंध मे नियमावली प्रस्ताव को मंजूरी। इसके अंतर्गत बायो डीजल के निर्माण मे अधिकतम 20 प्रतिशत मिश्रण किया जा सकेगा। इसके हेतु रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

 

•अटल आवासीय योजना विद्यालयों के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। श्रमिकों के बच्चो के साथ कोरोना से प्रभावित बच्चों को भी इसमें शिक्षण को मंजूरी। इसका संचालन BOC (उत्तरप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग )द्वारा होगा।

 

•अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। अयोध्या बिल्वहरिघाट बंधा मार्ग (16.57 कि.मी.) को फोर लेन निर्माण को मंजूरी। यह मार्ग NH 27 के पॉइंट 138 से दाये तरफ से निकलकर दशरथ समाधि स्थल को जोड़ते हुए,SH(स्टेट हाइवे) 30 के 132 किमी के पॉइंट पर फोर लेन मे मिलेगा। इसके फोर लेन निर्माण से अयोध्या के निर्माणाधीन इंटरनेशनल थीम पार्क, अन्तर-राष्ट्रीय बस अड्डा, भगवान राम की 251 फिट प्रतिमा स्थल आदि फोर लेन से जुड़ जायेगा व बाईपास से भी जुड़ जायेगा।

 

•स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना अंतर्गत स्मार्टफोन क्रय करने को मंजूरी। 25 लाख स्मार्टफोन वर्ष 23 -24 मे क्रय किये जाएंगे।

 

 कृषि विभाग

अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र पेरू के साऊथ एशिया का रीजनल सेंटर आगरा मे स्थापित करने के संबंध में 10 हेक्टेयर भूमि चयन प्रस्ताव को मंजूरी। इससे पहले वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय राइस रिसर्च सेंटर की स्थापना हो चुकी है। यह प्रदेश का दूसरा अंतरराष्ट्रीय केंद्र होगा। यह आगरा के सीनरा क्षेत्र में स्थापित होगा। 121 करोड़ का व्यय होगा।

 

महात्मा बुद्ध कृषि प्रोद्योगिकी विश्विद्यालय कुशीनगर के निर्माण हेतु कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील में स्थित बाबू केदार सिंह गन्ना संस्थान की 276 एकड़ 21 डिसमिल भूमि कृषि शिक्षा विभाग को दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

 

•कानपुर मेट्रो निर्माण परियोजना के संबंध में डीपो बनाये जाने के लिए कृषि विभाग के चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विवि की भूमि उपलब्ध करवाई गयी थी। कृषि विभाग द्वारा इसको कम्पनशेट करते हुए कानपुर हमीरपुर रोड पर स्थित लोअर गंगा कैनाल किनारे कृषि विभाग की 15.69 हेक्टेयर भूमि चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विवि को दिये के प्रस्ताव जो मंजूरी दी गयी है।

 

•लखनऊ में कृषि रक्षा इकाई गोसाइगंज के जीर्ण शीर्ण भवन को ध्वस्त कर कृषि कल्याण केंद्र निर्माण को मंजूरी मिली है।

 

•पर्यटन हेतु बिजनौर के अमानगढ़ में टाइगर रिजर्व क्षेत्र के निकट पर्यटक सुविधाओं हेतु 5.76 हेक्टेयर बंजर भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किये जाने को मंजूरी मिली है।

 

•योगी कैबिनेट ने बाल विकास परियोजनाओ हेतु संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो में ई पॉस मशीन द्वारा बाल पोषाहार वितरित किया जाने को मंजूरी दी है।