हेतापट्टी कांड के आरोपी से मुठभेड़ दो को लगी गोली

थरवई में हुए भीषण डकैती कांड के आरोपियों के साथ आज सुबह सुबह शंकरगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में शाहजहांपुर के दो बदमाशों को गोली लगने की सूचना है । पुलिस के अनुसार डकैती कांड में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें  कुछ महिलाएं भी है।

थरवई थाना क्षेत्र से में रविवार की रात डकैतों ने डकैती के दौरान चौकीदार की हत्या कर दी थी और चौकीदार की नाबालिग नातिन के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी।  शुक्रवार की सुबह आरोपियों के शंकरगढ़ थाना में पुलिस ने घेराबंदी की।

मुठभेड़ के दौरान शाहजहांपुर के निगरी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी कृष्ण कुमार और कैलाश सिंह को गोली लगी। दोनों को एसआरएन अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर तमाम अधिकारी पहुंचे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।