अद्भुत दृश्य सभी राष्ट्रध्यक्षों ने गांधी की समाधि पर दी श्रद्धांजलि, देखें विडियो

आज दुनिया ने भारत के राजघाट पर एक महान दृश्य देखा गांधी जी की समाधि पर आज एक साथ दुनिया के इतने राष्ट्रीय अध्यक्षों ने श्रद्धांजलि दी।यह गांधी जी के महानतम विचार और व्यक्तित्व का परिचायक है। गांधी जी के विचार की सार्वभौमिक स्वीकार्यता। महात्मा गांधी का नाम जाति, धर्म और राष्ट्र-राज्यों की सीमाओं से परे है। आज, गांधी जी को दुनिया के हर कोने में अहिंसा और उनके सर्वोच्च मानवतावाद के प्रति अप्रतिम समर्पण के लिए याद किया जाता है। G20 के सफल आयोजन के जरिए भारत सरकार ने दुनिया भर को संदेश दिया है की गांधी जी के विचारों से ही सबकी उन्नति है।